मैं कौन हूं.....
मैं क्या चाहता हूं....
मैं क्या जानता हूं..
सबसे पहला प्रश्न है कि मैं कौन हूं....
विचार कीजिए...
सबसे पहले ढूंढिए "मैं" को...
क्या आप शरीर हैं?
क्या आप बुद्धि है.....?
क्या आप मन हैं...?
क्या आप विवेक हैं...?
क्या आप चेतना हैं....?
शब्दो के जाल में न फंसे सिर्फ कहने के मतलब को समझने का प्रयास करे...?
मैं जो समझाऊं उस पर विश्वास न करे अपने विवेक,ज्ञान,विश्वास,परिस्थिति और संस्कारो के अनुसार निर्णय करे...और फिर ढूंढिए अपने को....जो भी नतीजा हो उसपर विश्वास करे और आगे की जीवन यात्रा इसी आधार पर तय करे?
मैं कोई ज्ञान आप पर थोपना नही चाहता बल्कि आपके दिमाग के बल्ब को जलाना चाहता हूं जिसके प्रकाश में आप अपने आप को ढूंढ सके